



दुर्ग, 02 जून 2025/ नगर पालिका निगम भिलाई-चरोदा क्षेत्रांतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2 अंतर्गत 01 संचालित आंगनबाड़ी, 06 नवीन स्वीकृत आगंनबाड़ी केन्द्रों में स्वीकृत कार्यकर्ता/सहायिका तथा 02 नवीन स्वीकृत पालना केन्द्र (आगंनबाड़ी सह पालना) की पद की अनन्तिम योग्यता सूची जारी कर दी गई है। अनन्तिम सूची कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-02 व आयुक्त, नगर पालिका निगम भिलाई-चरोदा के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु चस्पा की गई है। उक्त सूची पर दावा आपत्ति 09 जून 2025 तक कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-02, जिला दुर्ग में कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत तिथि के उपरांत कोई भी दावा/आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।

