31 मई से करसा में दो दिवसीय श्री कबीर प्रगट उत्सव समारोह

[adsforwp id="60"]

पाटन // अंडा //
पाटन विधानसभा के ग्राम करसा में सदगुरू कबीर साहेब जी के प्रकट उत्सव दिवस का दो दिवसीय आयोजन 31 म्ई व 1 जून को माँ कर्मा समुदायिक भवन करसा में आयोजित किया गया है।कार्यक्रम प्रारंभ 31 मई की संध्या आरती से होगा। 1 जून को प्रवचन, चौका आरती का आयोजन खिलावन दास साहेब (चिल्फी साजा) के मार्गदर्शन में चौका आरती एवं सतसंग का कार्यक्रम होगा। श्रद्धालु चौका आरती दीप प्रज्जवलित हेतु 28 मई तक 601 रुपये जमा कर चौका आरती मे शामिल हो सकते है।यह जानकारी ग्राम पंचायत करसा के पूर्व सरपंच देवेन्द्र कुमार साहू ने दी।

Leave a Comment