



अंडा // परिक्षेत्रीय साहू समाज पुरई और ग्रामीण साहू समाज कोकड़ी के तत्वावधान में कुल देवी भक्त माता कर्मा की 1009 वीं दो दिवसीय जयन्ती समारोह का आयोजन कोकड़ी में सोमवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू थे। अध्यक्षता तहसील साहू संघ के अध्यक्ष पुसऊ राम साहू ने की। विशेष अतिथि परिक्षेत्र संरक्षक जगदीश दीपक, जिला पंचायत सभापति श्रीमति श्रद्धा साहू, उतई नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सरस्वती साहू, हस्तशिल्प बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू, जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, तहसील साहू संघ के महासचिव उमाशंकर साहू, सरपंच युगलकिशोर चन्द्राकर, उपसरपंच श्रीमति निर्मला मानिकपुरी मंचस्थ थे। कार्यक्रम के पहले दिन महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पश्चात समाज की कुल देवी माता कर्मा की सामुहिक पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कर्मा जयंती के दिन सभी घरों में माता कर्मा की पूजा की जानी चाहिए। साथ ही सभी के घरों में माता कर्मा की फोटो अनिवार्य रूप से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में फैली बुराइयां को दूर करने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। समाज मे अनुशासन भी जरूरी है। जो समाज को सही रास्ता दिखाएगी। श्री साहू ने कहा कि समाज के बनाए नियमों का कड़ाई से पालन करने की जरूरत है। दिखावे की प्रवृत्ति समाज के लिए घातक है। इसे रोकना होगा। उन्होंने समाज के सदस्यों से कहा कि मीटिंग रखकर अपने पदाधिकारियों को बताएं कि समाज के कौन-कौन से नियम में बदलाव करने चाहिए। समाज मे बहुत गंभीर चिंतन करके समाज में क्या कार्य किया जाना है और कैसे समाज के लोगों को आगे बढ़ाना है, इस दिशा में कार्य करना चाहिए। खर्चीली शादी पर रोक लगाए जाने की आवश्यकता है। अध्यक्षीय उदबोधन में तहसील अध्यक्ष पुसऊ राम साहू ने कहा कि छग में माता कर्मा जयंती का पर्व पूरे श्रद्धाभाव और सामाजिक समरसता के साथ मनाया जाता है। समाज की आराध्य देवी माता कर्मा की जयंती पर पूरे राज्य में शोभायात्राएँ, कलश यात्राएँ और विविध धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन आज किया जाता हैं, जिनमें सभी समाजों की भागीदारी से एकता और भाईचारे का संदेश भी प्रसारित होता है। उन्होंने प्रार्थना की कि माता कर्मा का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बनी रहे। कार्यक्रम को जगदीश दीपक, श्रीमति सरस्वती साहू, राकेश हिरवानी, उमाशंकर साहू, लक्ष्मी साहू ने भी संबोधित किया। अंत मे महिलाओं व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रतिभावान लोगो को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में परिक्षेत्रीय अध्यक्ष खिलावन साहू, लक्ष्मी हिरवानी, अशोक साहू, गिरीश साहू छबिलाल साहू, गंगोत्री साहू, सीमा साहू, राजेश्वरी साहू, तारा साहू, किशोर साहू, ईश्वर साहू, रोहित साहू, तामेश्वरी साहू, नंदनी साहू, सुचित्रा साहू, नारायणी साहू, लोकनाथ साहू, अभयराम साहू, द्रोणाचार्य साहू, डालूराम साहू, द्वारिका साहू, कोकड़ी इकाई अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू, लोचन प्रसाद साहू, जितेंद्र साहू, शंकर लाल साहू, द्रौपती साहू, हरप्रसाद साहू, लक्ष्मी साहू, खूबीराम साहू, वामन साहू, छंगा लाल साहू, किशोर साहू, गिरीश साहू, सुमंत साहू, मोहन साहू, तुलूराम साहू, दयाराम साहू, विजयलक्ष्मी साहू, प्रभा साहू, ईश्वर साहू, लीलावती साहू, चंद्रिका साहू, किरण साहू, गीता साहू, भुनेश्वरी साहू, अरुणा साहू सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।