राजधानी से दैनिक श्रम बिन्दु अखबार का प्रकाशन अतिशीघ्र

[adsforwp id="60"]

विमल थापर——

रायपुर, रायपुर में आयोजित दैनिक श्रम बिन्दु अखबार प्रकाशन हेतु आयोजित गरिमामय समारोह पूज्य संत राम कंवर सिंधी धर्मशाला में संपन्न हुआ। समारोह कार्यक्रम में छ.ग.सरकार द्वारा आयोग एवं मंडल में नियुक्त पदाधिकारियों व नगर पालिका निगम के पदाधिकारियों पार्षदों व गणमान्य नागरिकों का सम्मान ” दैनिक श्रम बिन्दु अखबार द्वारा किया गया।
दैनिक श्रम बिन्दु अखबार के नवनियुक्त प्रबंध संपादक सुरेश सुखीजा एवं संपादक शिव श्रीवास्तव ने छ.ग.राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा, रामप्रताप सिंह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्तिनिर्माण कर्मकार मंडल, अमरजीत सिंह छाबड़ा अध्यक्ष राज्य अल्पसंख्यक आयोग, नगर निगम के पार्षद एवं एम आई सी सदस्यों सहित वरिष्ठ पत्रकारों व समाज सेवियों तथा कार्यक्रम के सहयोगी जूनून मेलेडी ग्रुप एवं संत कंवर राम सिंधी धर्मशाला के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]