



मो युसूफ खान
वरिष्ठ पत्रकार Ⓜ️ 9179799491
दुर्ग // महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती का इश्तहार निकाला गया है। मिली जानकारी अनुसार ग्राम अंडा में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र क्र. 5 के लिए सहायिका पद के लिए भर्ती निकाली गई है। अंडा से भी कुछ महिलाएं सहायिका पद का फार्म लेने दुर्ग कार्यालय पहुंची थी। कुछ महिलाओं के साथ छोटे बच्चे भी थे। इसी में श्रीमती ज्योति ठाकुर भी आवेदन फार्म लेने गई थी।साथ में ढाई साल का छोटा बच्चा भी था। बच्चा खेलते खेलते परियोजना कार्यालय दुर्ग परिसर में स्थित जर्जर व जीर्ण शीर्ण क्यांरी में पहुंच गया।
क्यांरी के गेट को छुते ही बच्चे पर पिल्हर सहित गेट गिर गया। बच्चा नीचे दब गया। वहां पर उपस्थित लोगों ने किसी तरह बच्चों को उठाकर अस्पताल ले गये। बच्चे को गंभीर अंदरुनी चोट लगी है।
बच्चे के पिता धर्मेन्द्र ठाकुर व माता श्रीमती ज्योति ठाकुर मीलपारा अंडा निवासी ने बताया कि यह घटना शनिवार की है।इसकी सूचना परियोजना अधिकारी को दी गई तो उनका जवाब बेतुका मिला। उन्होंने पालकों को ही इसका जिम्मेदार ठहराया। अपने बच्चों की हिफाजत आप लोग करो। यहां बच्चे लेकर नहीं आना चाहिए।
बताया जा रहा है कि उसी समय दूसरे बच्चे पर गमला गिर गया लेकिन सौभाग्य से बच्चा बाल बाल बच गया। हमारे संवाददाता ने इस संबंध में परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा से संपर्क किया तो उनका कहना था। बच्चे की जवाबदेही पालकों की है। हमारी नहीं है। और न ही क्यांरी बनवाने हेतु हमारे पास कोई फंड है।
बता दें कि क्यांरी अत्यंत ही जर्जर है और तार के सहारे दरवाजे पिल्हर खड़े हैं।
कभी भी यहां अप्रिय दुर्घटना घट सकती हैं। एक प्रकार से इसे डेंजर जोन कहना गलत न होगा।
तस्वीर देखकर आप ही अंदाजा लगा सकते हैं । इस विभाग में
महिलाओं का आना जाना लगा रहता है। और कुछ महिलाओं के साथ छोटे बच्चे भी रहते हैं।