भाजपा की स्थापना दिवस को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय बैठक कल

[adsforwp id="60"]

भारतीय जनता पार्टी की आगामी 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में 2 अप्रैल दिन बुधवार को दोपहर 2:00 बजे से जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है आयोजित बैठक में 6 अप्रैल को स्थापना दिवस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए आहूत की गई है|
आयोजित होने वाली बैठक को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में अपेक्षित श्रेणी राष्ट्रीय,प्रदेश पदाधिकारी, कार्य समिति सदस्य, सांसद, विधायक, निवृतमान जिला अध्यक्ष, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति, जनपद पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष , जिला भाजपा पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य ,मंडल भाजपा अध्यक्ष, निवृत्तमान मंडल भाजपा अध्यक्ष, मोर्चा जिला अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सहसंयोजक, दुर्ग एवं रिसाली नगर निगम के पार्षद गण उपस्थित रहेंगे आयोजित बैठक में अपेक्षित श्रेणी के समस्त पदाधिकारी निर्धारित समय अवधि दोपहर 2:00 बजे अपनी उपस्थिति अवश्य प्रदान करें |

Leave a Comment

[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]