अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर भाजपा का महिला सम्मान समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम संपन्न, भारतीय जनता पार्टी नारी शक्ति के उत्थान को लेकर प्रतिबद्ध – शालिनी राजपूत महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

[adsforwp id="60"]

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में समाज एवं विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं का सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया साथ ही होली मिलन का भी कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत उपस्थित रही | साथ ही मंचासीन अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमशिला साहू, उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर अल्का बाघमार, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ममता, साहू, कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री मिनी पांडेय ,महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी आयुषी पांडेय, डां मानसी गुलाटी, हर्षा चंद्राकर , शीतल ठाकुर महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री वर्मा ,जय श्री राजपूत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे |
आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान करने वाली महिलाओं का सम्मान साल श्री फल देकर किया गया इसमें प्रमुख रूप से विमल शंकर राव गुर्जर, हेमलता साहू ,शीतल करिहार ,प्रेमलता मानिकपुरी, सोनम साहू रहे |

इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालनी राजपूत ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी जानती हैं कि भारतीय जनता पार्टी लगातार महिलाओं के उत्थान को लेकर कार्य कर रही हैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने सोशल मीडिया के सारे प्लेटफार्म को महिलाओं को समर्पित किया था और उसमें वह महिलाएं जिन्होंने देश समाज के लिए जो उल्लेखनीय कार्य के उनके कार्य को साझा किया था राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश अनुसार छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में वे मातृशक्तियां जिन्होंने देश और समाज के लिए कार्य किया है उनका सम्मान का कार्यक्रम किया जा रहा है साथ ही साथ होली की में आप सभी को अग्रिम शुभकामनाएं बधाई देता हूं रंगों का यह उत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों के वे सारे पल लेकर आए जिसके लिए आप सभी उत्साहित रहते हैं |
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए कोई दिवस नहीं होता लगातार अपने कार्य पर प्रगतिशील रहते हैं पंच से लेकर पार्लियामेंट तक हमने एक सपना देखा था सपना साकार भी हुआ आज हमारे संगठन जिले की बात करें तो हमारे जिले में बात करें तो हमारे जिले में नगर निगम दुर्ग , नगर पालिका कुम्हरी ,अमलेश्वर, नगर पंचायत पाटन उतई धमधा में भी हमने ऐतिहासिक जीत प्राप्त की अगर हम बात करें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं को 33% आरक्षण दिया और हम बात करते हैं महापौर अल्का बाघमार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन कुम्हरी नगर पालिका अध्य्क्ष मीना वर्मा, पाटन जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक धंधा नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रीति देवांगन बनी महिला सशक्तिकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्ध है | मैं आप सभी मातृ शक्तियों को नमन करता हूं आप सभी इसी तरह परिवार समाज देश हित के लिए सदेव कार्य करते रहें और भारतीय जनता पार्टी में कार्यरत समस्त मातृशक्ति और भगिनियों को मैं कोटि-कोटि नमन करता हूं कि आपकी भी परिश्रम से आज भारतीय जनता पार्टी अपना श्रेष्ठ समय की ओर अग्रसर है छत्तीसगढ़ प्रदेश में
दुर्ग शहर के महापौर अलका बाघमार ने संबोधित करते हुए कहा कि विगत दिनों दुर्ग नगर निगम के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया और यह कार्यक्रम मैं खुद महिला होने के नाते मैं महसूस करती हूं कि उन्हें उचित प्लेटफार्म मिले उन्हें एक अच्छा जगह के माध्यम से उनके किए गए कार्यों का सम्मान प्राप्त हो | मैं आज उपस्थित सभी मातृ शक्तियों और माता बहनों से अनुरोध करती हूं की महिलाएं बेटियों को अगर पढ़ती लिखती एक अच्छे मुकाम पर पहुंचती हैं तो हमें घमंड नहीं करना चाहिए हमें फक्र करना चाहिए क्योंकि आज के समय में हम बहुत सी चीजों को बच्चों के ऊपर ठोक देते हैं वह अच्छा पड़े अच्छा लिखा अच्छा मुकाम पर हासिल हो लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उसकी मानसा के अनुरूप उसे कार्य नहीं करने दे उसे हमेशा रोकते टोकते रहे रोकना भी उचित है पर वहां तक रोके जहां पर उसे घुटन महसूस ना हो उसे चक्कर में बच्चे अपना वास्तविक मूल्यांकन नहीं कर पाते हैं मैं आप सभी से करबद्ध अनुरोध करती हूं जिस सजगता के साथ आज अपना परिवार देश समाज और भारतीय जनता पार्टी के लिए आप कार्य कर रहे हैं इसी तरह कार्य करें अपना अपने परिवार का नाम पार्टी का नाम समाज का नाम आगे बढ़ते रहे मैं आप सभी को होली की बधाई दे ती हूं
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं कई कड़ियों को जोड़कर रखती है मायका, ससुराल, समाज और विभिन्न क्षेत्र में अपने कार्य कुशलता के आधार पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करती है आज हमारे देश में खासकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महिलाओं के उत्थान को लेकर लगातार कई प्रयास किए जा रहे हैं जिससे महिलाओं का जीवन उसका सुधारा है महिला मोर्चा की प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जब भी हमें कार्यक्रम में प्रदान किए गए हमारी टीम के द्वारा सारे काम को अंजाम दिया गया दुर्ग में भी कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपना अपने परिवार का समाज का नाम रोशन किया है मैं मातृ शक्तियों को नमन करती हूं और आशा करती हूं इसी तरह वे कार्य करते रहे आप सभी को होली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं |

नीतू श्रीवास्तव रूपेश्वरी साहू रेखा यादव ममता जंघेल मंजू पांडे प्रीती खरे ममता देवांगन केसर गौर दीपक देवांगन आशा यादव शारदा गुप्ता मौसमी ताम्रकार रोशनी साहू शीतल जांगिड़ झरना वर्मा शैलेंद्र मांडवी सरिता वर्मा श्वेता शर्मा यामिनी हरमुख अंजू तिवारी तनुजा बघेल प्रीति साहू कालिंद्री साहू पार्षद लीना दिनेश देवांगन शशि द्वारका साहू कविता टांडी विद्या नामदेव सीमा तिडके श्वेता बक्शी हिरौंदी चंदनिया ममता गुरुंग विद्या नामदेव सरिता चंद्राकर सावित्री दमाहे सहित बड़ी संख्या में पार्षद एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं उपस्थिति रही

Leave a Comment

[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]