



पाटन/ विधानसभा के ग्राम कौही के प्राचीन भोलेनाथ महाकाल मंदिर श्री महाकाली एवं हनुमान मंदिर परिसर में सांसद विजय बघेल ने स्वयं भू भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना किया!
सांसद विजय बघेल ने कहा कि महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पर्व पर हम सभी श्रद्धा के फूल लेकर आते हैं और भुत भावन भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद पाते हैं भगवान भोलेनाथ बहुत ही भोले हैं जो खुद विष पीकर जग में सबको कुछ न कुछ देने वाले हैं वे सबको अपना आशीर्वाद देते है
इस अवसर पर योगेश्वर साहु मंदिर अध्यक्ष ,लीना सुरेश साहु सरपंच कौही ,कमलेश वर्मा जनपद, सुरेश साहु, हेमलता साहु ,महेतर जोशी, दिलीप देवांगन ,डॉ संतोष साहू ,सोहन साहु, ईश्वर यादव, यशवंत साहु, यशवंत साहु सरपंच जरवाय, भीखम निषाद,बिरसिग साहु,तुला राम साहू,धन्नु साहु ओजेश शर्मा महाराज,सरोज निषाद द्रौपदी साहु, सहित समिति के समस्त पदाधिकारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे!