कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा, विश्राम गृह नगपुरा, हेलीपैड स्थल और पार्श्वनाथ मंदिर का भी अवलोकन किया

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 09 जनवरी 2025/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज नगपुरा पहुंच कर कार्यक्रम स्थल में तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कार्यक्रम हेतु नियुक्त सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारियों को निर्धारित स्थानों पर समय पूर्व उपस्थित होने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व कर लेने के निर्देशित किया। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने विश्राम गृह नगपुरा, हेलीपैड स्थल और पार्श्वनाथ मंदिर का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को उक्त स्थलों पर समुचित प्रबंध कर लेने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एडीएम श्री अरविन्द एक्का, जिला पंचायत सीईओ श्री बी.के. दुबे, एएसपी श्री अभिषेक झा और श्री सुखनंदन राठौर, अपर कलेक्टर श्री मुकेश रावटे, एसडीएम श्री एच.एस. मिरी, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव, तहसीलदार श्री प्रफुल गुप्ता सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]