



मो. युसुफ खान अंडा ——
भिलाई // आम आदमी पार्टी की नवनियुक्त लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी बघेल एवं लोकसभा महासचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी का स्वागत आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष शहर संजय सिंह के नेतृत्व संपूर्ण दुर्ग जिला शहर के सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ , पुष्प माला, आतिशबाजियों के साथ मुंह मीठा कराकर बड़े ही हर्षोल्लास से भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर वार्ड 49 विद्युत नगर के पंकज सोनी एवं वार्ड 26 सिंधी कॉलोनी के अजय सचदेव वार्ड 39 के सुनीता यादव के द्वारा आप आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया गया।
गौरतलब हो कि दुर्ग नगर निगम चुनाव आगामी कुछ माह में होने वाला है ।ऐसे में महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जिला दुर्ग जिला अध्यक्ष तथा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से वार्ता कर आगामी चुनाव के लिए रणनीतियों की रूपरेखा तैयार की गई।
इस अवसर पर आप आदमी पार्टी के शहर के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण घनश्याम सोनी , दिवाकर सिंह ठाकुर, आनंद नरेश ,अशोक पटवा ,शंकर ठाकुर, शिशिर झा ,बलदेव साहू, मानिकचंद साहू , यनेन्द साहू ,सुनीता यादव, राकेश यादव उपस्थित रहे।