



पाटन, तहसील मानस संघ पाटन के तत्वावधान में कल 17 अक्टूबर दिन गुरुवार को ग्राम करसा (घुघुवा) मे वाल्मिकी वचनामृत मानस महोत्सव का आयोजन सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन होगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता अश्वनी साहू पूर्व अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग करेगे।विशेष अतिथि निर्मल कोसरे महापौर भिलाई तीन चरौदा, डाकेश्वरी ठकेन्द्र धनकर जनपद सदस्य, देवेन्द्र साहू सरपंच करसा, टीकाराम साहू अध्यक्ष तहसील मानस संघ पाटन, पुरुषोत्तम तिवारी पूर्व अध्यक्ष सहकारी समिति पहंडोर, दिनेश साहू अध्यक्ष स्थानीय साहू समाज करसा खेमलता कार्तिक राम साहू उपाध्यक्ष कार्यकारणी मानस शक्ति केन्द्र सेलूद होंगे।समापन समारोह की मुख्य अतिथि हर्षा लोकमणि चन्द्राकर जिला पंचायत सदस्य दुर्ग होगी।अध्यक्षता मेहत्तर वर्मा अध्यक्ष जिला मानस संघ दुर् करेगे।विशेष अतिथि राजू साहू महामंत्री भाजयुमो उत्तर पाटन, लोकेश साहू सरपंच घुघुवा, रंजना तिवारी उपसरपंच करसा होगी। मानस के मुख्य वक्तागण नीलकंठ ठाकुर ग्राम बोरिद, बेदराम साहू ग्राम धौराभाठा, राजेश देशमुख ग्राम चिंगरी, हेमलता साहू अंबागढ़ चौकी, ललिता साहू चिरपोटी होंगे।संगोष्ठी में जागृति महिला मानस मंडली करसा, नवज्योति मानस मंडली फेकारी, नव जागृति मानस मंडली गनियारी, किशन गोपाल मानस मंडली उदयपुर (बेंदरी) मंचस्थ रहेगें ।
एम डी युसूफ खान ✍🏾✍🏾