सेवा पखवाड़ा अंतर्गत भाजपा उतई मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता अभियान चलाकर महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई, गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

[adsforwp id="60"]

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आज भाजपा उतई मंडल के द्वारा गांधी जयंती एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया।
आज बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने गांधी चौक उतई में महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई की और माल्यार्पण किया।भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान चलाकर महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई कर अभियान चलाया।
इस अवसर पर जिला मंत्री रोहित साहू,महामंत्री सोनू राजपूत,भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु,चंदु देवांगन,सतीश चंद्राकर,लक्ष्मीनारायण साहू,रुपेश पारख,शुभम वर्मा,फलेंद्र राजपूत,भूषण वर्मा,बृजमोहन साहू,सोहन रिगरी,नरेंद्र साहू,रामखिलावन साहू,कांति साहू,आशीष साहू,भीमसेन सिन्हा,चिंटू सिन्हा,वैभव देवांगन, रूपनारायण शर्मा,ममता चंद्राकर,संगीत रजक,दनेश्वरी देशमुख,प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।*

Leave a Comment

[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]