पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 108 वी जन्म जयंती पर, स्वच्छता सेवा पखवाड़ा, एवं सदस्यता अभियान कैंप मंडल में संपन्न

[adsforwp id="60"]

भारतीय जनता पार्टी कैंप मंडल भिलाई के अटल स्मृति उद्यान चटाई क्वार्टर वार्ड क्रमांक 37 केम्प 2 भिलाई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 108 वी जन्म जयंती के अवसर स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम आयोजित किया गया
भाजपा कैंप मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि कैंप मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 108 वी जन्म जयंती पर उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 25 सितंबर 1916 को उत्तर प्रदेश के मधुरा ज़िले के नगला चंद्रभान के गांव में हुआ था उनके पिता भगवती प्रसाद उपाध्याय थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय 1953 से 1968 तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे वे भारतीय जन संघ के अध्यक्ष भी रहे उन्होंने सनातन विचारधारा को आगे बढ़ाया एकात्म मानववाद के इस वैचारिक महान चिंतक थें
इसी के साथ में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण कर पुरे अटल स्मृति उधान की साफ-सफाई कर लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया गया स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पुरे भारत में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है हमारे पास पास का वातावरण स्वच्छ रहेगा तो गंदगी नहीं होगी तो बिमारियां नहीं होगी हम स्वस्थ्य रहेंगे गंदगी रहने से बिमारी फैलती है और लोग बिमार होते हैं हमारे आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना है तथ पश्चात सदस्यता अभियान पर भी जोर देते हुए कहा कि हमें अपने अपने बुथ से हर घर से हर व्यक्ति को भाजपा का सदस्य बनाना है विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का सदस्य बनाना है
इस अवसर पर भाजपा कैंप मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, स्वच्छता सेवा पखवाड़ा कैंप मंडल प्रभारी धमेंद्र पाण्डेय ,आर के ठाकुर, तरुण सिंह ,संजय जायसवाल ,जलधंर सिंह ,एन एन अन्ना राजु ,शंकर कृष्ण ,,अतुल चक्रवर्ती ,चंदन यादव ,मुकेश सोनकर, प्रदीप सेन गुप्ता ,रमेश चौधरी ,,निरंकार सिंह, परस राम साहू ,भगवती सिंह,, विनोद बावनकसे ,मयुर तुमाने , नगर पालिका निगम सफाई मित्रो का पुर्ण सहयोग मिला उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नासिर भाई ने दी

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]