भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव आज से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

[adsforwp id="60"]

बालोद उपाध्याय प्रवर पूज्य महेंद्र सागरजी एवम मनीष सागरजी म.सा के शिष्य ऋषभ सागरजी एवम ऋजुप्रज्ञ सागरजी म सा की पावन निश्रा में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
जैन श्री संघ के अध्यक्ष डॉ प्रदीपजैनके मार्ग दर्शन में महावीर जन्म कल्याणक समिति बनाई गई है।इसके अध्यक्ष पुनः ताराचंद सांखला को बनाया गया है। उन्होने महावीर जन्म कल्याणक के समस्त आयोजनों के लिए समिति बनाकर कार्य भार सौंप दिया है। इसके लिए कार्यक्रमों की जो रूप रेखा बनाई गई है वह इस प्रकार है।
दिनांक 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे जैन मंदिर से प्रभातफेरी निकाली जाएगी, इसमें सम्मिलित होने वालों को कूपन दिया साथ ही प्रतिदिन ठंडे पेय पदार्थ का वितरणकिया जाएगा।16 अप्रैल को समता महिला मंडल द्वारा धर्म चक्र कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से, 17 अप्रैल को जैन युवा शक्ति द्वारा भाषण प्रतियोगिता रात्रि 8 से 10 बजे,18 अप्रैल को बहू मंडल द्वारा डांस बैटल का कार्यक्रम रात्रि 8 से 10 बजे।19 अप्रैल को भगवान महावीर स्वामी पर बनी फ़िल्म द लेगेसी ऑफ जैनिज्म का प्रदर्शन 9 से 12 बजे पांची सिनेमा में रखा गया है।20 अप्रैल को भगवान पार्श्वनाथ के जीवनी पर आधारित नाटक का मंचन उज्जैन से आए जगरूप सिंग एंड ग्रुप द्वारा किया जायेगा।
21 अप्रैल को सुबह 8.30बजे भगवान महावीर स्वामी की शोभा यात्रा जैन मंदिर से,10.30 से 12 बजे प्रवचन, 12 से 2 बजे गौतम प्रसादी,1.30 बजे से 3 बजे दल्ली चौक में शर्बत वितरण,3 से4.30 बजे तक गौशाला में जीवदया का कार्यक्रम ,संध्या 6.15 से7.15 बजे सामयिक एवम नवकार जाप रात्रि 8 बजे प्रभु भक्ति का कार्यक्रम रखा गया है।16 से 20 अप्रैल, तक प्रवचनके स्थान पर 5 दिवसीय शिविर रखा गया है जिसमे संत ऋषभ सागरजी म सा “अच्छे पैरेंट्स कैसे बने पर ” व्यख्यान देंगे।इसके लिए सुबह 8.30 से 9.30 बजे का समय निर्धारित कियागया है। श्री जैन श्री संघ अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन एवम महावीर जन्म कल्याणक समिति के अध्यक्ष ताराचंद सांखला ने बालोद एवं आसपासक्षेत्र के साधर्मिक व्यक्तियों से समस्त आयोजनों में जुड़ने की अपील की है।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]