बिंद्रानवागढ़ में भाजपा प्रत्याशी गोवर्धन मांझी के प्रचार में पूर्व सीएम ने झाखरपारा में तो असम सीएम हेमंत विश्वा ने गुरुजीभांठा में लिया सभा, दोनों ने कहा भाजपा की सरकार आ रही,भूपेश के करपशन का लेंगे हिसाब , विश्वा बोले सीआरपीएफ को गाली देने वाले भूपेश और नक्सली के बीच चलता हैं इलू इलू

[adsforwp id="60"]

देवभोग:-भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने आज दो स्टार प्रचारक ने बेक टू बेक सभा लेकर प्रत्याशी गोवर्धन मांझी के पक्ष में माहौल बना दिया। पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह ने झाखरपारा में भाजपा की जन घोषणा पत्र में किए गए प्रावधानों को गिनाते हुए कहा की 5 साल पहले जो काम अधूरा छोड़ कर गया था आज भी वह जस की तस है, बेलाट नाला पर पूल, बरही नाला की ऊंचाई,झाखरपारा में सहकारी बैंक खोले जायेंगे। कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर चारा 1300 करोड़ के गोबर घोटाला का आरोप लगाया। पीएससी घोटाला,शराब घोटाला,महादेव सट्टा एप,का जिक्र कर सरकार को घेरने की कोशिश किया। बोले 25 दिसंबर को अटल सुसाशन दिवस पर भाजपा सरकार के समय दो साल के बोनस का बकाया सभी किसान खाते में पहुंच जाएंगे।

*गोवर्धन मांझी के लिए मांगा वोट*:-रमन सिंह ने सभा में भाजपा प्रत्याशी के पूर्व कार्यकाल के उपलब्धियों को गिनाते हुए इस बार भी गोवर्धन मांझी के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। सभा में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू,बाबा उदयनाथ, विधायक डमरूधर पुजारी ने भी गोवर्धन मांझी के पक्ष में मतदान कर भाजपा की सरकार बनाने की अपील किया।

*भाजपा नेता की हत्या करने वाले नक्सली के साथ सरकार की इलू इलू*:- अपने चिर परिचित अंदाज में असम के सीएम और भाजपा के स्टार प्रचारक हेमंत विश्वा सरमा ने पहले तो हिंदू मंदिरों में कांग्रेस के बड़े नेताओं की दूरी,फिर बस्तर में जनजाति का धर्मांतरण को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हुए। भाजपा नेताओं की लगातार हत्या का जिक्र करते हुए भूपेश सरकार पर नक्सली के साठ गांठ का आरोप लगाते हुए दोनों के साथ इलू इलू होना बता दिया। विश्वा ने लोगो को माता कामाख्या दर्शन के लिए असम आने का न्यौता भी दिया,बोले की सारे खातीरदारी की जवाबदारी मेरी।

*कांग्रेस के एक सभा का दो सभा से दिया*:- प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा ने भी गढ़ बचाने पुरी ताकत झोंक दिया है। 12 नवम्बर को कांग्रेस ने जिस झाखरपारा में सीएम भूपेश की सभा कराया था,उसी स्थान पर आज भाजपा ने रमन सिंह की सभा कराई,इतना ही नही गुरुजीभांठा में स्टार प्रचारक हेमंत विश्वा सरमा का सभा करा,दुगुनी भिड़ जुटाने में सफल हो गए।भाजपा नेताओं ने मोदी ओर केंद्र की योजनाओ के सहारे जनता को साधने की कोशिश किया।

*स्थानीय समाज को साधने में सफल रहे*-भाजपा ने कांग्रेस की तुलना में अपने कार्यक्रम में सामाजिक संतुलन बनाने में सफल रहे।मंच पर सभी समाज के लोगों को स्थान दिया। यादव समाज के युवा अध्यक्ष सुशील यादव ने अपने लगभग 200 समर्थको के साथ भाजपा प्रवेश कर लिया। वही महरा समाज ने जातिगत त्रुटि सुधार के लिए मंच पर पहुंच रमन सिंह का आभार जताया। विश्वा के सभा में बंजारा समाज के प्रतिनीधि मंडल ने अपना पारंपरिक पोशाक पहनया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]