पोरा तिहार के उपलक्ष में कल रिसाली में विशाल पोला उत्सव का आयोजन ,बैल दौड़ होगा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण

[adsforwp id="60"]

भिलाई नगर ।आदर्श सांस्कृतिक व क्रीड़ा मंडल द्वारा कल 14 सितम्बर को दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर में सन्ध्या 4 बजे से पोला उत्सव का भब्य आयोजन किया गया है।जिसमें बिभिन्न खेल कूद होगा।पोला पर्व में बेल दौड़ बोरा दौड़, रस्सीकूद दौड़, नारियल फेंक, फुगडी.स्लो सायकल रेस घड़ा दौड़ (केवल महिलाओं के लिए ) होगा।बैल दौड़ में प्रथम पुरस्कार 5100 /- रू.दूसरा 3100 /- रू. तृतीय 2100/- रु.
सांत्वना 1000/- रु.बैल जोड़ी सजावट में विशेष पुरस्कार 1000/-रू दिया जायेगा।
अन्य स्पर्धा में भी नगद पुरुस्कार दिया जाएगा।कार्यक्रम के मुख़्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहु सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे। इसकी तैयारी हेतु मंगलवार की संध्या दशहरा मैदान रिसाली में बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे पोला उत्सव कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।बेठक में प्रमुख़ रूप से मण्डल के अध्यक्ष शिवराज शर्मा महासचिव् चूम्मन देसमुख,कार्यकारी अध्यक्ष गेंदलाल वर्मा चन्द्रकुमार वर्मा, एन एम बर्छिहा,,बिस्नु देशमुख,मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सरजू राम वर्मा, डाकेस्वर वर्मा, चन्द्रशेखर देवांगन, जनक राम साहू, , छम्मन लाल, मन्थिर लाल ठाकुर,बिक्की सोनी कृष्ण कांत जायसवाल माखन लाल अंगारे भूपेंद्र बॉबी छम्मन लाल वर्मा सहित अन्य जन शामिल हुए।

संवाददाता – एम डी युसूफ खान

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]