आम आदमी पार्टी क्या बिगाड़ेगी बिंद्रानवागढ़ का समीकरण, देवभोग नगर में निकली बदलाव यात्रा

[adsforwp id="60"]

देवभोग:- आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी विधानसभाओं में बदलाव यात्रा निकाल रही है,जिसका आम जनता पर अच्छा खासा असर देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में आम जनता आप से जुड़ रहें है। बुधवार को बिंद्रानवागढ़ के विधानसभा क्षेत्र देवभोग नगर में पहली बार बदलाव यात्रा की रैली निकाली गई,जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष सियाराम ठाकुर एवं जिला प्रभारी मनोज मिश्रा द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार से परेशान है, प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं शिक्षा,स्वास्थ,महिला सुरक्षा का अभाव साफ झलक है। जनता दोनों परंपरागत पार्टियों की जनविरोधी नीतियों से परेशान है और इस बार बदलाव करना चाहती है। जनता इस बार ईमानदार विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को जरूर मौका देगी। हम दिल्ली-पंजाब की तरह ही छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी मूलभूत सुविधाएं देंगे। बदलाव यात्रा की शुरुवात देश के आजादी में प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारीयों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बदलाव की शुरुवात की गई। साथ ही पूरे यात्रा में देश भक्ति गीत के साथ पूरा नगर गूंजने लगा।बदलाव यात्रा में विशेष रूप से गरियाबंद जिला अध्यक्ष सियाराम ठाकुर,जिला कार्यक्रम प्रभारी मनोज मिश्रा,ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र यादव,जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पवन यादव,मिडिया प्रभारी नरोत्तम यादव,मंडल अध्यक्ष झाखरपारा बलिहार सिंह,मंडल अध्यक्ष मैनपुर यदुराम यदु,मंडल अध्यक्ष गोहरापदार गणेशराम ध्रुव,युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन सिंह यादव एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

*सत्ता धारी पार्टी से ज्यादा भीड़ दिखी बदलाव यात्रा में*:-आम आदमी पार्टी के बदलाव यात्रा के दौरान सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस से ज्यादा भीड़ नजर आया। बता दे कांग्रेस पार्टी सत्ता में काबिज होने के बावजूद भी बड़े कार्यक्रमों को छोड़ किसी स्थानीय कार्यक्रमों में इतना भीड़ जुटाने सक्षम नहीं हो पाई हैं। जबकि आम आदमी पार्टी की यही नगर में पहली रैली कार्यक्रम थी,जिसमें भारी संख्या में भीड़ उमड़कर बदलाव यात्रा का समर्थन करने पहुंची हुई थी। जिसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है आने वाले समय में इस बदलाव यात्रा का असर वोट में तब्दील ना हो जाए।और बिंद्रानवागढ़ विधानसभा सीट में कोई बड़ा खेला न कर जाए।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]