सत्य कभी झुकता नहीं और कुशल नेतृत्व कभी रूकता नहीं , कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दी गई राहत देश के लोकतंत्र की जीत है – अनुपमा गोस्वामी

[adsforwp id="60"]

अंडा / राहुल गांधी को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दी गई राहत देश के लोकतंत्र की जीत है कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दी गई राहत देश के लोकतंत्र की जीत है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुपमा गोस्वामी ने कहा कि राहुल गांधी सत्य के मार्ग पर चल रहे हैं और सच की लड़ाई लड़ रहे हैं। राहुल गांधी देश के आम आदमी की आवाज है। सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को मिली राहत अकेले राहुल गांधी की नहीं है बल्कि यह भारत के प्रजातंत्र और देश की संसदीय प्रणाली को मिली राहत है आगे अनुपमा जी ने कहा कि राहुल गांधी बापू महात्मा गांधी के सत्य के रास्ते पर चल रहे हैं ,उनकी लड़ाई सत्य की लड़ाई है ,सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं ,देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है, देश के आम आदमी की लड़ाई है ,राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर भाजपा देश में तानाशाही लाना चाह रही थी कांग्रेश देश के प्रजातंत्र और संविधान की लड़ाई लड़ रही है मोदी सरकार के अडानी के प्रेम व्यवहार के रिश्तो को लेकर लगातार राहुल गांधी सवाल उठाए हैं ।इससे घबराई मोदी सरकार राहुल गांधी को चुप कराने का षड्यंत्र रच संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है ।घोटाले बाजों को संरक्षण दे रही है भ्रष्टाचारियों को पकड़ने का साहस नहीं ,घोटाले बाजों की जांच की हिम्मत ,नहीं विपक्ष के नेता का मुंह बंद करने साजिशें रची जाती हैं ।आज मणिपुर की अशांति के बारे में चर्चा संसद में नहीं होने दी जाती ,सरकार को जो अच्छा लगेगा उसी पर बहस होगी जो सरकार के खिलाफ होगी उस पर चर्चा नहीं होगी। यह चरित्र तो देश के लोकतंत्र को खत्म करने वाला है ,लेकिन मोदी जी सत्य की हमेशा जीत होती है और यह जीत हमारे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की जीत ने साबित कर दिया है।

अंडा दुर्ग से एम डी युसुफ़ खान की रिपोर्ट 9179799491

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]